फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मालगाड़ी से कार टकराने में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
हाथरस : मृतक आयुष का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस के तालाब चौराहा स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर 31 दिसंबर की रात को कार के मालगाड़ी से टकराने से घायल हुए दो भाइयों में से छोटे ने उपचार के दौरान बुधवार की दोपहर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पूरे शिक्षक नगर मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन युवक के शव को लेकर दिल्ली से लेकर सासनी के लिए रवाना हो चुके थे। गौरतलब है कि इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी।
31 दिसंबर की रात एक को हाथरस में तालाब चौराहे की रेलवे क्रॉसिंग पर एक कार मालगाड़ी से टकरा गई थी। हादसे में संजय कॉलोनी निवासी शिवांग की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि शिक्षक नगर निवासी अनिल गुप्ता कातिब के दो पुत्र प्रियल एवं आयुष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया था। वहां से प्रियल को उपचार के लिए दिल्ली भेजा गया था, जबकि आयुष का उपचार अलीगढ़ में ही चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को घायल आयुष को भी उपचार के लिए दिल्ली भेजा गया था। दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान बुधवार की दोपहर अस्पताल में 21 वर्षीय आयुष की मौत हो गई है। आयुष बीबीए की पढ़ाई करने के साथ प्राइवेट नौकरी करता था। उसके बडे़ भाई प्रियल की हालत में सुधार बताया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें