फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नगर पंचायत ने कराई राजा महेंद्र प्रताप पार्क की सफाई

विज्ञापन
हाथरस : मुरसान में राजा महेंद्र प्रताप पार्क की सफाई करते मजदूर। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने बृहस्पतिवार की सुबह राजा महेंद्रप्रताप पार्क की सफाई कराई।
उल्लेखनीय है कि कस्बा मुरसान में सब्जी मंडी के निकट एक पार्क में झाड़ियों के अंदर राजा महेंद्र प्रताप सिंह की प्रतिमा कचरे के ढेर पर खड़ी हुई है। यह खबर अमर उजाला में बृहस्पतिवार को प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। इस खबर के बाद बृहस्पतिवार की सुबह मुरसान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी स्वदेश आर्य ने नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को लगाकर यहां पर सफाई कार्य कराया। सफाई कार्य होने के बाद इस पार्क में अब छोटे-छोटे बच्चे खेलकूद रहे हैं। सफाई के बाद शाम को कस्बे के बच्चे क्रिकेट खेलने के लिए पार्क में आए और कई घंटे तक बच्चों ने क्रिकेट खेला।
विज्ञापन

बताते हैं कि इस पार्क में करीब 25 साल पहले राजा महेंद्र प्रताप की यह प्रतिमा एक जिला पंचायत सदस्य द्वारा लगवाई गई थी। प्रतिमा लगने के बाद करीब चार-पांच साल तक यहां पर सफाई व्यवस्था की गई। अब करीब 20 साल से इस पार्क में कूड़े-करकट के ढेर लगे हुए थे। सफाई न होने के कारण राजा महेंद्र प्रताप की प्रतिमा झाड़ियों में कूड़े के ढेर में खड़ी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें