न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने 20 उप निरीक्षकों का तबादला किया है। उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव को चौकी प्रभारी लाला का नगला से चौकी प्रभारी सलेमपुर हसायन की जिम्मेदारी दी गई है।
एसआई कमल सिंह को मुरसान गेट चौकी से थाना सादाबाद भेजा गया है। थाना हाथरस गेट से एसआई सुशील कुमार को थाना मुरसान, एसआई ममता को सादाबाद, एसआई देवेंद्र कुमार को हसायन भेजा गया है। चौकी खंडेलवाल सासनी से शांतिशरण यादव को थाना सिकंदराराऊ, कस्बा सासनी चौकी प्रभारी विपिन यादव को थाना मुरसान, एसआई परवीन कुमार को सिकंदराराऊ से थाना चंदपा भेजा गया है। चौकी अगसौली प्रभारी घनेंद्र शर्मा को चौकी प्रभारी कस्बा सासनी, वैश अहमद और रामाधार यादव को सिकंदराराऊ से और थाना हाथरस गेट भेजा है।
चौकी प्रभारी सलेमपुर सुबोध कुमार को चौकी प्रभारी मुरसान गेट बनाया है। थाना हाथरस जंक्शन से एसआई विशन कुमार व नरेंद्रपाल सिंह को कोतवाली हाथरस गेट भेजा गया है। चौकी प्रभारी लाड़पुर इजहार अहमद को थाना सहपऊ, एसआई राजेश यादव को थाना सादाबाद से सासनी, अमर सिंह को थाना चंदपा से कोतवाली सदर, रूप किशोर को मुरसान से सिकंदराराऊ, एसआई निशारानी को मुरसान से हाथरस गेट और एसआई भारती सिंह को महिला थाना भेजा गया है। संवाद