संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
रोडवेज बसों में लोकल व लंबे रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों की अब मुश्किलें बढ़ने लगी है। क्योंकि आधा दर्जन से अधिक बसें चुनाव में सुरक्षा कर्मियों के लिए जिला प्रशासन से ले ली है। छह फरवरी को और बसें जाएंगी। कुल मिलाकर सहालगों में यात्रियों को और परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। इसमें चालीस बसें लोकल रूटों पर चलती है। बाकी बसें लंबे रूटों पर संचालित होती हैं। अब विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा कर्मियों के लिए बसों लेना शुरू कर दिया है।
पैरामिलिट्री फोर्स के लिए आठ बसें अब तक चली गई है। छह फरवरी के 11 बसें और जाएंगी। उसके बाद फिर जिले में बीस फरवरी को चुनाव होगा। कुल मिलाकर चुनाव में आधी बसें जाएंगी। इधर सहालगों की शुरुआत हो गई है। इस कारण यात्रियों को परेशानी से जूझना होगा।