न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोराना वायरस का खौफ हाथरस डिपो के चालक-परिचालकों में भी दिख रहा है। इस कारण एक दर्जन से अधिक चालक-परिचालक ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। निगम के अफसरों को बसों के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में करीब 300 चालक-परिचालक हैं। इन परिचालकों के सहारे बसों का संचालन किया जाता है। जब से कोरोना वायरस ने दस्तक दी है, तब से डिपो का संचालन गड़बड़ा गया है।
यात्रियों के अभाव में बसें खाली दौड़ रही हैं या फिर चालक-परिचालकों के अभाव में खड़ी हुई हैं। इस कारण निगम को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। चालक-परिचालकों को एआरएम द्वारा नोटिस दिया गया है। एआरएम शशी रानी का कहना है कि कुछ चालक-परिचालक ड्यूटी नहीं आ रहे हैं। उनको नोटिस दिया गया है।