फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सात केंद्रों पर 4600 से अधिक सीबीएसई के विद्यार्थी देंगे परीक्षा, पूरे सिलेबस में से आएगा पेपर

Tue, 03 Jan 2023 06:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में 10वीं के 2887 और 12वीं के 2517 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं प्राइवेट के करीब 100 परीक्षार्थी भी परीक्षा देंगे। इस प्रकार 4600 से अधिक विद्यार्थी सीबीएसई की परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए केंद्रों की प्रस्तावित सूची बोर्ड को भेजी गई है। इसमें नौ स्कूलों के नाम शामिल हैं। हालांकि परीक्षा केंद्र सात बनाए जाने हैं।
 
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। सीबीएसई ने वर्ष 2023 में होने वाले 10वीं और 12वीं कक्षा परीक्षाओं को लेकर परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। इधर, हाथरस में परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए केंद्रों की प्रस्तावित सूची बोर्ड को भेजी गई है। इसमें नौ स्कूलों के नाम शामिल हैं। हालांकि परीक्षा केंद्र सात बनाए जाने हैं।

विज्ञापन


10वीं कक्षा की परीक्षाएं जहां 21 मार्च को खत्म होंगी, वहीं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का अंतिम पेपर पांच अप्रैल को होगा। इस बार जिले के 4600 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा तिथि जारी होते ही विद्यार्थी तैयारी में जुट गए हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से जारी निर्देशों के अनुसार सीबीएसई से संबंधित सभी स्कूलों को 14 फरवरी तक प्रायोगिक परीक्षाएं, इंटरनल असेसमेंट और प्रोजेक्ट वर्क पूरा करवाना होगा। इसके लिए विषय अनुसार शेड्यूल संबंधित स्कूल ही जारी करेंगे। बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षाओं का समय तीन घंटे का रहेगा। दोनों कक्षा की परीक्षाएं सुबह की पाली में ही होंगी। परीक्षाओं का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा।

विद्यार्थियों के लिए परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य रहेगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 9:30 बजे शुरू कर दिया जाएगा। विद्यार्थियों को सुबह 10 बजे उत्तर पुस्तिका और 10:15 बजे प्रश्न पत्र वितरित कर दिया जाएगा। परीक्षा निर्धारित समय सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। जिले में 10वीं के 2887 और 12वीं के 2517 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं प्राइवेट के करीब 100 परीक्षार्थी भी परीक्षा देंगे। इस प्रकार 4600 से अधिक विद्यार्थी सीबीएसई की परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


इस बार 100 फीसदी पाठ्यक्रम में से आएगा पेपर
सीबीएसई ने कोरोना की स्थिति को देखते हुए पहले 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं दो टर्म में आयोजित की थीं। इस बार सीबीएसई ने इस नियम को खत्म कर दिया है। वार्षिक परीक्षाओं में पेपर 100 फीसदी पाठ्यक्रम में से आएगा, इसलिए विद्यार्थियों को अतिरिक्त तैयारी करने की जरूरत होगी। अधिकारियों की मानें तो परीक्षा से करीब डेढ़ माह पहले डेटशीट जारी करने का उद्देश्य भी यही है कि विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां बेहतर तरीके से कर सकें।

सीबीएसई ने 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। दोनों कक्षा की परीक्षाएं एक ही दिन 15 फरवरी से शुरू होंगी। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 21 मार्च तक तो 12वीं कक्षा की परीक्षाएं पांच अप्रैल तक चलेंगी। विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तरीके से तैयारी कर सकें, इसके लिए करीब डेढ़ महीने पहले ही डेटशीट जारी की गई है। मुख्य विषयों के पेपर के बीच विद्यार्थियों को तैयारी करने का पर्याप्त समय मिलेगा। अब परीक्षा का समय है, विद्यार्थी अपने नोट्स और सीखने की शैली की जांच करें। अधिक अभ्यास करें और अपने पाठ्यक्रम से संबंधित सभी सामग्री को संशोधित करें और अपनी पढ़ाई करें। -डॉ. जगदीश शर्मा, सीबीएसई जिला समन्वयक हाथरस प्रधानाचार्य, सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल सादाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें