फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: ब्लैक में बिक रहे मास्क व सेनेटाइजर, डीआई ने मारा छापा

विज्ञापन
हाथरस: एक मेडिकल स्टोर पर मास्क और सेनेटाइजर का स्टॉक चेक करते डीआई। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डीआई दीपक कुमार ने शहर में तीन मेडिकल स्टोर पर छापे मारे। उन्होंने सेनेटाइजर और मास्क के बारे में जानकारी ली और नमूने भी लिए। सेनेटाइजर और दवाओं के नमूने लिए। कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में खलबली मची रही। डीआई के जाने के बाद ही मेडिकल स्टोर संचालकों ने राहत की सांस ली।
कोरोना की दहशत के चलते सेनेटाइजर और मास्क की कालाबाजारी बड़े पैमाने पर चल रही है। वहीं सेनेटाइजर नकली भी बिक रहे हैं। इन शिकायतों पर मंगलवार को औषधि निरीक्षक दीपक कुमार ने शहर के तीन मेडिकल स्टोरों पर छापे मारे। सबसे पहले वह बजरंग मेडिकोज पालिका बाजार पहुंचे। यहां संचालक द्वारा कार्रवाई का विरोध भी किया गया। यहां से सिफिक्सीन एंटी बायोटिक टेबलेट और ओडेन सिट्रोन का नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दोनों दवाओं के बिल भी नहीं दिखाए। मौके पर कैश मेमो पूरी नहीं मिली। यहां मिले पीले रंग के मास्क के बिल भी नहीं दिखाए गए। तीन दिन अंदर बिल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। यहां मिले दो प्रकार के सेनेटाइजर के खरीद बिल भी मेडिकल स्टोर संचालक ने नहीं दिखाए, जिस पर सेनेटाइजर की बिक्री पर रोक लगाई गई। यहां के बाद डीआई गुड़िहाई बाजार स्थित समृद्धि मेडिकल और सर्जिकल स्टोर पर पहुंचे। यहां मिले पीले रंग के 350 व नीले रंग के 800 मास्क के बिल तीन दिन के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। दीपक मेडिकल स्टोर घंटाघर पर पहुंचे। यहां पर भी कैशमेमो पूरी नहीं मिली। यहां पर मिले सेनेटाइजर के बिल तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें