हाथरस : मृत व्यापारी हरगोविंद वार्ष्णेय का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
कस्बा से मंगलवार को व्यापार के सिलसिले में मथुरा गए एक व्यापारी की सड़ हादसे में मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर परिजनों के साथ कस्बा के कई व्यापारी मथुरा रवाना हो गए।
कस्बा निवासी 58 वर्षीय व्यापारी हरगोविंद वार्ष्णेय व्यापार के सिलसिले में मंगलवार को मथुरा गए थे। शुक्रवार को मथुरा की टाउनशिप के सामने किसी कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वह बाइक से उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। उनके परिजन एवं कस्बा के अन्य कई व्यापारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक व्यापारी का शव कस्बे में नहीं आ पाया था। संवाद