फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
किरन का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव टीकरी कलां में शादी के नौ माह पश्चात ही विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुसरालवालों का कहना है कि प्रसव के दौरान विवाहिता की जान गई है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनपद फिरोजाबाद के गांव गढ़िया परसादपुर थाना एका निवासी सुल्तान सिंह ने अपनी बहन किरन कुमारी पुत्री स्व. श्याम सुंदर की शादी नौ माह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गांव टीकरी कलां निवासी कृष्णा बघेल पुत्र दुर्गपाल दूधिया से की थी।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि शादी में अच्छा-खासा खर्चा किया गया था। उन्हें सूचना मिली कि उनकी बहन की मौत हो गई है। उन्हें शक है कि उनकी बहन की मौत सामान्य हालात में न होकर संदिग्ध हालात में हुई है। मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाए।
विज्ञापन

कोतवाल अशोक कुमार सिंह का कहना है कि ससुराल वालों ने बताया है कि प्रसव के दौरान महिला की जान गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें