फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ईद-सहालग के लिए सजे बाजार, बढ़ने लगे खरीदार

विज्ञापन
हाथरस : संडे मार्केट में खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सहालग शुरू हो चुके हैं। ईद का त्योहार भी करीब आ रहा है। लिहाजा बाजारों में खरीदारों की संख्या भी बढ़ने लगी है। अगले तीन महीने तक बाजार में रौनक रहने की उम्मीद है। कारोबारियों को कारोबार भी अच्छा रहने की उम्मीद है। गौरतलब है कि कोरोना के चलते पिछले दो साल से ईद के त्योहार पर बाजार ठंडा रहा था, लेकिन इस बार कारोबारियों ने ईद को भुनाने की पूरी तैयारी कर रखी है। बाजारों में रौनक बढ़ गई है।
उल्लेखनीय कि कोरोना काल के बाद यह पहला मौका है, जब मुस्लिम संप्रदाय के लोग खुलकर ईद मनाएंगे। यही वजह है कि इस बार कपड़े, जूते के अलावा सजने-संवरने और खान-पान के अन्य सामान की बिक्री भी खूब होगी। इधर, सहालग भी शुरू हो चुके हैं, इसलिए कारोबारियों के लिए यह दोहरे फायदे का मौका होगा। कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स आयटम के अलावा सोना चांदी की भी खूब खरीदारी हो रही है। कई शोरूम संचालकों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए योजनाएं भी चला रखी हैं। संवाद
विज्ञापन

मुस्लिम इंतजामियां कमेटी ने लिया ईदगाह का जायजा
हाथरस। मुस्लिम इंतजामियां कमेटी के पदाधिकारियों ने रविवार को ईदगाह की रंगाई, पुताई व कब्रिस्तान में कब्रों पर मिट्टी डलवाने के काम का जायजा लिया। इसे लेकर ईदगाह पर बैठक भी हुई। इस मौके पर जनरल सेक्रेटरी कुर्बान अली शहजादा, साबिर अब्बासी, हाजी दीन मोहम्मद, जफर, शकील अहमद, बिलाल अहमद, मोहम्मद आबाद, मुस्ताक अहमद, डॉ. रहीस अब्बासी, बाबर खान, मुबीन खान, चमन अली, शकील, सैफी, नईम खान, मोहिन खान, जाकिर, आविद, युसूफ, शहीद, चांद अली, मुस्ताक आदि थे।
सहालग शुरू हो गए हैं। इस बार बाजार के अच्छा चलने की उम्मीद है। कोविड के चलते दो साल से कारोबार में काफी मुश्किलें थीं। अब धीरे-धीरे बाजार में उछाल आ रहा है। आने वाले दिनों में और सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन

-सुधीर जैन, जैन ज्वैलर्स
ईद व सहालग पर बाजार में उछाल आया है। शादियों का सीजन होने के चलते लोग महंगाई को पीछे छोड़ अपनी पसंद पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। शेरवानी, लहंगा, साड़ी की खरीदारी कर रहे हैं।
-बृज बिहारी अग्रवाल, रेडीमेड कपड़ा कारोबारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें