फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बाईपास पर केबिन में बैठकर ड्यूटी करेंगे रोडवेज कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस डिपो द्वारा बाईपास पर बसों को अंदर भेजने के लिए तैनात किए गए कर्मियों को अब गर्मी से जल्द निजात मिलने की उम्मीद है। इन कर्मियों के बैठने के लिए वहां जल्द केबिन बनाए जाएंगे। यह केबिन अलीगढ़ और गभाना से मंगवाए जा रहे हैं। केबिन में तैनात कर्मियों की जिम्मेदारी होगी कि वह बाईपास से निकलने वाली बसों को शहर के अंदर होकर निकलवाएं, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो सके।
उल्लेखनीय है कि शहर के तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज बनने के बाद शासन-प्रशासन का स्पष्ट आदेश है कि रोडवेज बसें शहर के अंदर होकर ही आवागमन करेंगी, ताकि यात्रियों को बस पकड़ने के लिए बाईपास तक दौड़ न लगानी पड़े, लेकिन रोडवेज बसों के चालक-परिचालक मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं, जिससे शहर के अंदर सैकड़ों यात्री बसों के इंतजार में परेशान हो रहे हैं। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद रोडवेज अधिकारी हरकत में आए और बाईपास के दोनों छोरों पर बसों को अंदर भेजने के लिए कर्मियों की तैनाती कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बाईपास के दोनों छोर पर तैनात रोडवेज कर्मियों को काफी मुश्किल हो रही है। कर्मियों ने इस मामले में आला अफसरों को अवगत कराया।
गर्मी की समस्या को ध्यान में रखते हुए रोडवेज के अधिकारियों द्वारा उनके लिए केबिन का इंतजाम किया जा रहा है। एक केबिन गभाना और दूसरा केबिन अलीगढ़ कार्यशाला मंगवाया जा रहा है। हाथरस डिपो की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) शशी रानी का कहना है कि कर्मियों के लिए केबिन मंगाई जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें