फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 32 आढ़तियों पर मंडी का एक करोड़ रुपये से अधिक का बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरव भारद्वाज, हाथरस।
विज्ञापन

हाथरस गल्ला मंडी के 32 आढ़तियों के पास मंडी का एक करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। आढ़तियों ने जो चेक दिए हैं वे बाउंस हो गए। इस कारण मंडी का राजस्व अटक गया। मंडी प्रशासन की ओर से आढ़तियों को बकाया जमा करने के लिए नोटिस दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस गल्ला मंडी में 200 दुकानें हैं। इन दुकानों पर सीजन के हिसाब से फसलों का आवागमन होता है। फसलों की खरीद व बिक्री पर मंडी प्रशासन द्वारा कर लिया जाता है। मंडी के आढ़तियों ने जो चेक दिए वे बाउंस हो गए हैं।
विज्ञापन

कई बार मंडी सचिव ने आढ़तियों से बकाया जमा करने के लिए कहा, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ है। अब मंडी प्रशासन ने एक करोड़ से अधिक राशि को वसूलने के लिए आढ़तियों को नियत अवधि का नोटिस दिया है।
विज्ञापन

मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि मंडी के 32 आढ़तियों ने जो चेक दिए थे वे बाउंस हो गए हैं। इन आढ़तियों को नियत अवधि में बकाया जमा करने के लिए नोटिस दिया गया है। नियत समय में रुपये जमा नहीं करने पर चुनाव के बाद इन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें