फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 14 विभागों के 30 गैरहाजिर मतदान कार्मिकों का रोका वेतन

विज्ञापन
हाथरस : संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में आयोजित द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन पीठासीन अधिकारी एवं मतदान कार्मिकों को मतदान संबंधी अहम जानकारियां दी गईं। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) साहित्य प्रकाश मिश्र ने 14 विभागों के 30 गैरहाजिर कार्मिकों का माह फरवरी का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए हैं। प्रशिक्षण के दूसरे दिन सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक ने भी प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर प्रशिक्षण का जायजा लिया। उनके साथ डीएम रमेश रंजन भी मौजूद थे।
परियोजना निदेशक (पीडी) ने ईवीएम और मतदान प्रक्रिया को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बारे में पीठासीन और मतदान अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी। दूसरे दिन मतदान प्रक्रिया के बारे में सघन प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में 63 सामान्य मास्टर ट्रेनर और 38 ईवीएम मास्टर ट्रेनर ने मतदान से पूर्व, मतदान के समय और मतदान संपन्न होने के बाद की आवश्यक प्रक्रियाओं के बारे में कार्मिकों को बिंदुवार जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीठासीन एवं मतदान कार्मिकों को मतदान दिवस पर पोलिंग बूथ पर पोलिंग एजेंट की तैनाती, मतदान के लिए ईवीएम तैयार कर सील करने, पोलिंग एजेंट की मौजूदगी में मॉकपोल के बाद निर्धारित समय पर मतदान शुरू कराने के अलावा मतदान से संबंधित अन्य जरूरी प्रक्रिया एवं अभिलेखाें को भरने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। गैरहाजिर 30 कार्मिकों के विभागाध्यक्ष को फरवरी माह का वेतन रोकने के निर्देश जारी करते हुए विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें