कोतवाली प्रागंण में ताजियों के मुद्देनजर बैठक में लोगों से वार्ता करती एसडीएम अंजलि गंगवार एवं ?
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
मुहर्रम को लेकर कोतवाली में बुधवार को एसडीएम अंजलि गंगवार एवं सीओ ब्रह्म सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें दोनों समुदायों के लोग शामिल हुए। एसडीएम ने बताया कि मुहर्रम में कोई भी जुलूस नहीं निकलेगा। मुसलमान भाई घर में ही ताजिया बनाएं। अंतिम दिन ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए भी सीमित लोग ही जाएं। एक ताजिया को केवल चार व कस्बे के सभी ताजियों को मिलाकर 30 लोग ही करबला तक जाएं।
बैठक में एसडीएम ने कहा कि हमारा ध्येय किसी मजहब के मानने वालों को ठेस अथवा उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करना नहीं है। यह कोरोना महामारी का प्रसार रोकने के लिए उठाया गया एहतियाती कदम है। सीओ ने कहा कि सभी लोग भाईचारे की भावना से आगे आने वाले त्योहारों को मनाएं।
कहीं कानून व्यवस्था का उल्लंघन नहीं करें। पुलिस को अपना मित्र समझें और किसी भी समस्या के लिए बेझिझक कोतवाली आएं और अपनी शिकायतें दें। उन शिकायतों का पूरी तरह से समाधान किया जाएगा।
बैठक में गजेंद्र वर्मा, आसिफ अली, शहीद खान, मुकेश वर्मा, जेई प्रह्लाद सिंह, कोतवाली मनोज कुमार वरिष्ठ उपनिरीक्षक आरडी यादव, उपनिरीक्षक दयानंद, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार, उपनिरीक्षक बलबीर सिंह, उप निरीक्षक दिलीप यादव आदि मौजूद थे।