हाथरस : ब्लॉक हाथरस में निकाली गई बाइक रैली में शामिल सीएससी संचालक व अन्य। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित सीएससी ई गवर्नेंस द्वारा सात दिवसीय आजादी के अमृत महोत्सव आयोजन के क्रम में दूसरे दिन आयुष्मान भारत योजना के संबंधित जागरूकता के लिए बाइक रैली का आयोजन किया गया। वहीं सभी विकास खंडों में आयुष्मान भारत का कार्ड बनाने के लिए कैंप का आयोजन किया गया।
जिले के सभी ब्लॉक में सीएससी संचालकों द्वारा बाइक रैली निकालकर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र लोगों को जागरूक किया गया। ग्रामीण स्तर पर आम जनमानस को आयुष्मान भारत योजना के लिए जागरूक किया गया। जिला प्रबंधक प्रदीप सिंह ने बताया कि बाइक रैली के आयोजन से ग्रामीण जनमानस में जागरूकता लाने का प्रयास किया गया तथा प्रत्येक विकासखंड में आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के लिए कैंप का आयोजन करते हुए ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया गया है।
सभी केंद्रों पर आयुष्मान कैंपों का आयोजन किया गया एवं कई लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड योजना के लिए पंजीकरण किया गया। सभी कॉमन सर्विस सेंटरों पर आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क बनाये जा रहे हैं। इसके लिए पात्र लाभार्थियों को कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।