फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एमए अर्थशास्त्र की छात्रा को मिले चार स्वर्ण पदक

विज्ञापन
हाथरस : पूजा कुमारी, अंजलि व संतोष कुमार दीक्षांत समारोह में मिले पदकों के साथ। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बागला डिग्री कॉलेज की एमए अर्थशास्त्र की छात्रा पूजा को मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में हुए दीक्षांत समारोह में चार स्वर्ण पदक मिले। पूजा को स्वर्ण पदक मिलने से कॉलेज में खुशी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ. साहब सिंह ने बताया कि पूजा ने बीए में भी टॉप फाइव में स्थान बनाया था। वह शुरू से ही बहुत मेधावी हैं। हमेशा कक्षा में उपस्थित रहीं और प्रथम आती रही हैं। विभाग के सभी शिक्षकों में इसे लेकर उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। विभाग द्वारा भी पूजा का सम्मान किया जाएगा। कॉलेज के प्राचार्य (प्रोफेसर) महावीर सिंह छोंकर ने भी पूजा को शुभकामनाएं दीं। पूजा के अलावा बीए हिंदी की छात्रा को भी पदक मिलने पर खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

पूजा को ये मिले पदक
- सुंदर लाल मेहरा स्मृति (स्वर्ण) पदक
- चंद्रावती कपूर शिक्षा फाउंडेशन (स्वर्ण) पदक
- चौधरी चरण सिंह स्मृति (स्वर्ण) पदक
- श्री राम मनोहर लोहिया (स्वर्ण) पदक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें