फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ओपीडी में हसायन, महौ व जिला अस्पताल की प्रगति खराब

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की जनपद स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी (डीएम) रमेश रंजन ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए। डीएम ने जिले में शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा करने के साथ ही पोषण माह व मौसमी बीमारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने सभी चिकित्साधिकारियों से कहा कि मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए समय रहते लोगों को जागरुक करने के लिए गांव-गांव में प्रचार-प्रसार करें। ओपीडी में हसायन, महौ, जिला अस्पताल और आईपीडी में सहपऊ की प्रगति संतोषजनक न होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

इसी प्रकार एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी में सादाबाद, सासनी और सिकंदराराऊ की प्रगति खराब रही। जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों और आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान की प्रगति खराब होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने लाभार्थियों और आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान एवं लाभार्थियों से संबंधित पत्रावली एवं प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक सप्ताह उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिला स्वास्थ्य समिति के अंतर्गत आयोजित बैठक में डीएम ने जननी सुरक्षा योजना, नियमित टीकाकरण, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, आयुष्मान भारत अभियान, मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, परिवार कल्याण कार्यक्रम, राष्ट्रीय अंधता निवारण, पीसीपीएनडीटी, मौसमी बीमारियां, परिवार कल्याण कार्यक्रम, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, राष्ट्रीय कृमि मुक्त कार्यक्रम, क्षय रोग निवारण के साथ सभी राष्ट्रीय कार्यक्रम, योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जनपद में कुल लाभार्थी परिवारों की संख्या 70,360 तथा कुल लाभार्थियों की संख्या 3,51,800 है। जिले में 1,29,887 गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति 36.92 प्रतिशत है। आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में प्रगति अत्यंत खराब होने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें