फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : प्रत्येक बिजलीघर पर 10 बड़े बकायेदारों की सूची होगी चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हर बिजलीघर पर दस बड़े बकायेदारों की सूची चस्पा की जाएगी। बिजली महकमे द्वारा एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को रफ्तार देने के के लिए यह फैसला किया है।
उल्लेखनीय है कि बिजली महकमे का शहर से देहात तक 471 करोड़ रुपये का बकाया है। इन-दिनों किसान आलू की बुवाई व अन्य कार्यों में जुटा है। इस कारण ओटीएस सुस्त चल रही है। इसे लेकर अधिकारी खासे परेशान हैं। अब बिजली अधिकारियों ने बड़े बकायेदारों को सार्वजनिक करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने सभी अधीनस्थों को एक लाख से या उससे ऊपर के लोगों के नाम नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के लिए कहा है। विभाग को बकाया हासिल हो जाए। अधीक्षण अभियंता जगतराम का कहना है कि प्रत्येक बिजलीघर पर 10 बड़े बकायेदारों की सूची चस्पा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें