फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : होली पर गुल हो सकती है पांच हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं की बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के पांच हजार से ज्यादा बकायेदार उपभोक्ताओं की बिजली होली के मौके पर गुल हो सकती है। बिजली महकमे ने ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर ली है, जिन्होंने बकाया चुकता नहीं किया है। यदि इन्होंने जल्द ही बिल जमा नहीं किया तो इनकी बिजली गुल होना तय है। इनसे पहले विभाग आटा चक्की व नलकूप बकायेदारों के कनेक्शन काटने की शुरुआत कर चुका है।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के चलते दिसंबर माह से विभाग का बकाया वसूली व चेकिंग अभियान बंद पड़ा था। इस कारण बकायेदारों पर अच्छा-खासा बकाया हो गया है। अब निगम के अफसरों ने बिजली अधिकारियों को बकायेदारों के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस क्रम में आटा चक्की व बड़े कनेक्शनों को काटने की शुरुआत हो गई है। वहीं पांच हजार से ऊपर के बकायेदारों की सूची तैयार कर उपखंड अधिकारी व अवर अभियंताओं को सौंप दी गई है। अब ये टीमें बकायेदारों के यहां दस्तक देंगी।
विज्ञापन

अगर बकायेदारों ने बकाया जमा नहीं किया तो इनकी बिजली काट दी जाएगी। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा ने बताया कि पांच हजार से अधिक के बकायेदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे। कनेक्शन कटने की कार्रवाई से बचने के लिए उपभोक्ता समय रहते बिल जमा कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें