फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आधी रात से सुबह तक कई इलाकों में गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के आगरा रोड पर शुक्रवार की आधी रात को एक ट्रक ने 11 केवीए की लाइन के खंभे को टक्कर मार दी, जिससे खंभा और लाइन क्षतिग्रस्त हो गए। इस कारण शहर के कई इलाकों की बिजली आधी रात से सुबह तक ठप रही। बिजली न आने से लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा। लाइन और खंभा क्षतिग्रस्त होने से विभाग को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। ट्रक को बिजली विभाग ने कब्जे में ले लिया है।
उल्लेखनीय है कि शहर के आगरा रोड पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए दोनों तरफ सड़क का चौड़ीकरण किया गया है। शुक्रवार की रात को आगरा की ओर जाते ट्रक ने 11 केवीए की लाइन के खंभे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तेज धमाके की आवाज दूर तक सुनी गई। इसे सुनकर आसपास के लोग जाग गए। लाइनें आपस में भिड़ने से इससे जुड़े इलाकों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण शहर के नगला भोजा, नगला टीका, आगरा रोड, आवास-विकास कॉलोनी और चामड़ गेट आदि इलाकों में रात ढाई बजे से सुबह नौ बजे तक बिजली गुल रही। सुबह बिना बिजली के लोगों के जरूरी कामकाज बाधित रहे। इसका असर उनकी दिनचर्या पर पड़ा। सुबह नौ बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत महसूस की। एसडीओ पवन वर्मा का कहना है कि रात ढाई बजे से सुबह नौ बजे तक टाउन थ्री व किला फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें