न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अलीगढ़ रोड पर गिर्राज कॉलोनी के निकट एक युवक ने अपनी बहन और उसके प्रेमी को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया।
हसायन थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती करीब 15 दिन पहले अपने घर से लापता हो गई थी और उसके परिजन उसे तलाश रहे थे। शनिवार को उसके परिजनों को वह अलीगढ़ रोड पर गिर्राज कॉलोनी के निकट खड़ी मिल गई। उसका प्रेमी भी वहां मौजूद था।
इस पर इस युवती के भाई ने उसके प्रेमी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।