फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तीन हजार वाहन स्वामियों पर लाखों का मार्ग कर बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के तीन हजार वाहन स्वामियों पर मार्ग कर का लाखों रुपये का बकाया है। अब बकाया को वसूलने के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय से नोटिस जारी किए जा रहे हैं। कार्यालय के लिपिकों को जिम्मेदारी दी गई है कि वह बकाएदारों को फोन कर बकाया जमा कराने के लिए कहें। एक लिपिक हर रोज 50 बकाएदारों से इसके लिए फोन पर संपर्क करेगा।
उल्लेखनीय है कि जिले में वर्तमान दो लाख से अधिक वाहन सड़कों पर चल रहे हैं। कई बार वाहन स्वामियों से बकाया जमा करने के लिए कहा गया है। इसके बावजूद एआरटीओ कार्यालय को मार्ग कर नहीं मिला। इस कारण अधिकारी खासे परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बकाया वसूलने के लिए एआरटीओ कार्यालय के प्रत्येक लिपिक को 50 लोगों से हर रोज वार्ता करने के लिए कहा गया है। सूची में वार्ता के दौरान बिंदु भी अंकित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लाखों रुपये का बकाया आ सके। एआरटीओ नीतू सिंह का कहना है कि प्रत्येक लिपिक 50 बकायेदारों से वार्ता करेगा। उनसे वार्ता की टिप्पणी सूची में उनके नाम के आगे अंकित करेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें