विराट क्षत्रिय सम्मेलन की जानकारी देते आयोजक।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विजयादशमी के मौके पर क्षत्रिय समाज सेवा समिति के बैन तले नगर के जीटी रोड स्थित तरुण वैली ग्रींस में 15 अक्तूबर को क्षत्रिय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें सजातीय मेधावी छात्रों, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य और ग्राम प्रधानों का सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम में समाज की कई हस्तियां शिरकत करेंगी। आयोजक जयपाल सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह पुंढीर ने बताया कि सुबह आठ बजे से हवन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शस्त्र पूजन होगा। इसके पश्चात अतिथियों का सम्मान किया जाएगा और विचार गोष्ठी का आयोजन होगा।
इस मौके पर अलीगढ़ के पूर्व मंडलायुक्त अजयदीप सिंह, सेवानिवृत्त एडीजीपी एसपी सिंह पुंढीर, जय सिंह पुंढीर एडीजे, पुष्पा चौहान पूर्व विधायक, हरपाल सिंह सोलंकी एएसपी, डॉ. एचएन सिंह पुंढीर आर्थोपेडिक सर्जन, मानवेंद्र सिंह पुंढीर अमुवि, वीरू सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष करणी सेना, भानुप्रताप सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान यूनियन भाग लेंगे। अध्यक्षता इत्र उद्यमी ठाकुर अवधेश कुमार सिंह करेंगे।