न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शनिवार को कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी गोहाना पर तैनात दो पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद पुलिस महकमे में अफरा तफरी मची हुई है।
रविवार को पुलिस चौकी भवन को बंद करा दिया है। कोतवाली में तैनात अधिकारी कर्मचारियों ने क्वारंटीन होना शुरू कर दिया है। कोतवाली परिसर को सैनिटाइज कराने की तैयारी की जा रही है।
इससे पुलिस कर्मियों में दहशत का माहौल है। कोतवाली के कर्मचारी ड्यूटी करने से कतराने लगे है। कोतवाली के सभी पुलिस कर्मियों की जांच कराए जाने की व्यवस्था की जा रही है।