फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगा कीर्ति स्तंभ : उपाध्याय

विज्ञापन
हाथररस : नयागंज में जैन समाज के कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण करते उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्य? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने रविवार को शहर के नयागंज स्थित जैन समाज के कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण करते हुए कहा कि यह कीर्ति स्तंभ आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक होगा। वह यहां श्री जैन नवयुवक सभा के बैनर तले रविवार को शहर के नयागंज स्थित कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने जैन समाज के संतों के बारे में कहा कि इनकी डगर बहुत कठिन होती है। यह जो साधना व परित्याग करते हैं, वह त्याग की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि कीर्ति स्तंभ सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक हैं। आगरा में मुगलों के नाम से स्तंभ भी हैं। उसकी तर्ज पर हिंदू धर्म के स्तंभ व स्मृति चिह्न बनाने के लिए वह कोशिश कर रहे हैं। जैन मुनि निर्भय सागर महाराज ने कहा कि मोबाइल एप इस समय नई पीढ़ी को एवी बना रहे है। इन्हें बंद कराना चाहिए। एप की वजह से बेटियां एवी बन रही है। हर साल देश से 10 हजार लड़कियां लापता होती हैं। मोबाइल में बच्चे पढ़ाई की जगह कुछ और देखते हैं। यह कारण है कि धर्म परिवर्तन भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सुझाव दिया कि लव मैरिज कोर्ट मैरिज करने के लिए लड़कियों की उम्र 25 साल होनी चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सदर विधायक अजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी मुख्य रूप से मौजूद थे। नगर पालिकाध्यक्ष ने उच्च शिक्षा मंत्री का प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। सभी जनप्रतिनिधियों व राजनेताओं का जैन नवयुवक सभा के अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने प्रतीक चिह्न भेंटकर व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इसमें संत निर्भय सागर जी महाराज के अलावा अन्य संत समाज शामिल हुआ। कार्यक्रम में अलीगढ़, अवागढ़, टूंडला आदि स्थानों से आए जैन समाज के लोगों ने शिरकत की। गुरुजी को श्रीफल भेंट करते हुए आशीर्वाद लिया। चर्तुमास अपने-अपने यहां करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसडीएम विपिन शिवहरे, सीओ सिटी मनोज शर्मा, रामबिहारी अग्रवाल, राकेश भैयाजी, संजीव जैन भूरा, कमेश जैन, सुधीर जैन, राकेश जैन, राजेश जैन, धीरज जैन, विशाल जैन, पंकज जैन, अमित जैन, मौनू जैन, धर्मेद्र, अतुल, संदीप जैन, जिनेंद्र जैन, पीके जैन, बबलू जैन, संजीव जैन, अरविंद जैन, सौरभ जैन, उमेश चंद्र जैन, मयंक जैन लोहिया, पवन जैन सहित काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। इसके अलावा नयागंज चौक का नामकरण करते हुए महावीर चौक किया गया। जैन समाज के लोगों ने नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें