फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 15 लाख रुपये के आभूषण व 70 हजार नकदी चोरी

विज्ञापन
हाथरस : गांव बटपुरा में किसान के घर में चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बटपुरा में मंगलवार की रात बदमाशों ने एक मकान को निशाना बना लिया। चोर मकान से 70 हजार रुपये नकद एवं लगभग 15 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह जब घर के सदस्यों ने चारों तरफ सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। घर की महिलाओं की रोने की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ सादाबाद, डॉग स्क्वायड एवं फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

गांव बटपुरा निवासी किसान नत्था सिंह के घर में मंगलवार की मध्यरात्रि चोर छत के रास्ते घुस गए। नत्था सिंह घर के बाहर एवं बाकी लोग आंगन में सो रहे थे। चोर घर के तीन कमरों से अलमारी एवं बक्शों को तोड़कर उनमें से 70 हजार रुपये नकद और लगभग 15 लाख रुपये के तीन सोने की चेन, छह सोने की अंगूठी, दो जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी झुमकी, दो कान के फूल, एक मंगल सूत्र तीन पैडल, दो जोड़ी सोने के कंगन, एक हार, 17 जोड़ी तोड़ियां, 15 जोड़ी बिछुआ, दो लौंग, एक करधनी ले गए। चोरी की घटना की सूचना से पूरी क्षेत्र में सनसनी फैल गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें