हाथरस ः जगदीश शर्मा का फाइल फोटो।
- फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन और पत्रकार जगदीश कुमार शर्मा (86) का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद सासनी स्थित पैतृक आवास पर निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके बड़े पुत्र कमल शर्मा ने मुखाग्नि दी। श्रद्धांजलि देने लोग उनके घर पहुंच रहे हैं।
जगदीश कुमार शर्मा तीन बार सासनी टाउन एरिया के चेयरमैन रहे। वह 1989 में उत्तर प्रदेश टाउन एरिया कमेटी के जिलाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश कमेटी में महामंत्री भी रहे। वे लंबे समय तक पत्रकारिता से भी जुड़े रहे। वे अपने पीछे दो पुत्र कमल शर्मा व राजीव शर्मा और तीन पुत्रियां छोड़ गए। कमल शर्मा वर्तमान में हरियाणा के गुरुग्राम में अमर उजाला में कार्यरत हैं।