फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पुरदिलनगर वीडियो वायरल प्रकरण में जांच पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुरदिलनगर वायरल वीडियो प्रकरण के मामले में सीडीओ ने अपनी जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है। सीडीओ जल्द ही अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रस्तुत करेंगे।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों नगर पंचायत पुरदिलनगर में एक बाबू का 54000 रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। प्रकरण में डीएम ने सीडीओ को जांच सौंपी थी। वही कलेक्ट्रेट में तैनात नगर निकाय के पटल बाबू को हटाया गया था। नगर पंचायत पुरदिलनगर में तैनात बाबू को निलंबित कर दिया गया था और तीन लोगों के खिलाफ थाना कोतवाली सिकंदराराऊ में मुकदमा भी दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

इस मामले की डीएम ने सीडीओ को तत्काल जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इन निर्देशों के क्रम में स्थलीय निरीक्षण किया गया। बिंदुबार जांच आख्या तैयार की गई है। इस प्रकरण की जांच आख्या जल्द ही जिलाधिकारी को उपलब्ध करा दी जाएगी। इस जांच रिपोर्ट के बाद क्या कार्यवाही होगी सवालों के घेरे में बनी हुई है। रिपोर्ट के आधार पर कुछ लोगों पर कार्रवाई होना लगभग तय माना जा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें