फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : संवेदन व अतिसंवेदनशील बूथों को चिन्हित करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दौरान जिले में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम और एसपी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने जिले में तीन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदेय स्थलों में वल्नरेबिल एवं क्रिटिकल मतदेय स्थलों को चिन्हित करने, कम्यूनिकेशन प्लान, बूथ मैनेजमेंट प्लान, मतदेय स्थलों पर बूथ अवेयरनेस कमेटी की तैनाती तथा आयोग के निर्देशानुसार वेबकास्टिंग के लिए संवेदनशील मतदेय स्थलों को चिन्हित करने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने 107/116 के तहत अब की गई कार्रवाई की समीक्षा की। सभी एसडीएम तथा सीओ सुनिश्चित करें कि मतदान केंद्र से पांच मीटर की दूरी पर ही पार्टी द्वारा अपना कार्यालय स्थापित किया जाए।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने निर्वाचन के दौरान हिस्ट्रीशीटर और गुंडा तत्वों को जिले की सीमा के बाहर या जेल भिजवाने की कार्रवाई करने के संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

अन्य निर्देश भी एसपी ने दिए। बैठक में एडीएम डॉ. बसंत अग्रवाल, एडीएम मो. मोइनुअ इस्लाम, सीडीओ साहित्यप्रकाश मिश्र, एएसपी प्रकाश कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें