फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: आप सांसद संजय सिंह के मुंह पर फेंकी स्याही, जमकर बवाल

विज्ञापन
हाथरस: हाथरस के चंदपा में आम आदमी पार्टी के विधायक संजय सिंह पर फैंकी गई स्याही। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल सोमवार को बिटिया के परिवार से मिलकर लौट रहा था तभी कुछ लोगों ने संजय सिंह के चेहरे पर स्याही फेंक दी। आप नेताओं पर पथराव भी किया। आप के कार्यकर्ता भी विरोध कर रहे लोगों के सामने आ गए। दोनों गुटों में मारपीट और पथराव हुआ। जब पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश की तो आप कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिडंत हो गई। इस दौरान पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। जब आप का प्रतिनिधिमंडल वहां से चला गया तब पुलिस ने दोनों पक्षों को दूर-दूर तक दौड़ाया और हालात नियंत्रित किए।
बाहर से आ रहे राजनेताओं का सवर्ण समाज के लोग तीखा विरोध कर रहे हैं। सोमवार को आप का प्रतिनिधिमंडल बिटिया के गांव गया तो सवर्ण समाज के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। वहां आप के कार्यकर्ता भी आ गए। उस समय प्रशासन ने केवल प्रतिनिधिमंडल को जाने दिया और कार्यकर्ताओं को गांव के बाहर ही रोक लिया। जब प्रतिनिधिमंडल गांव से लौटा तो पहले से रास्ते में मौजूद कुछ लोगों ने संजय सिंह के मुंह पर स्याही फेंक दी। एक युवक को उनके गनर ने पकड़ लिया और वहां अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान वहां मौजूद आप कार्यकर्ता भी अपने नेता के समर्थन में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, दूसरा पक्ष भी सामने आ गया। दोनों ओर से पथराव और मारपीट शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने वहां लाठीचार्ज कर दिया और आप के प्रतिनिधिमंडल को जैसे-तैसे सड़क पर पहुंचाकर रवाना किया। इसके बाद आप के कार्यकर्ता गांव के बाहर एनएच पर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने इन पर बल प्रयोग किया वहां से खदेड़ दिया। दूसरे पक्ष को भी पुलिस ने लाठियां फटकर वहां से भगाया। काफी देर तक भगदड़ मची रही और बाद में जैसे तैसे स्थिति काबू में आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें