फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
हाथरस : मिशन शक्ति के तहत गांव परसारा में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि व मौजूद महिलाएं। सं? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मिशन शक्ति 3.0 अभियान के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में मेगा इवेंट प्रधान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस क्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा विकास खंड हाथरस की ग्राम पंचायत परसारा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रोबेशन अधिकारी डीके सिंह ने मिशन शक्ति के मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन पर विशेष बल देते हुए महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने डेंगू से बचने के उपायों के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम ने विभाग द्वारा संचालित कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष, स्पांसरशिप, निराश्रित पेंशन आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनोज सिसौदिया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रूपेश, ममता, सत्यवती, सुशीला, उषा, जिला समन्वयक ज्योति तोमर, सीमा, गीता, शकीना, सावित्री, सोना, शारदा, ज्योति, सिमरन आदि उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें