हाथरस : बस स्टैंड पर कोविड हेल्प डेस्क पर जांच करते कर्मी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हाथरस डिपो ने बस पड़ाव पर फिर से कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कर दी गई है। यहां से रवाना होने व आने वाले यात्रियों का ब्योरा अंकित किया जा रहा है। उनका तापमान भी देखा जा रहा है, ताकि समय रहते कोरोना के प्रसार को रोका जा सके।
उल्लेखनीय है कि रोडवेज बस स्टैंड पर कोरोना काल में कोविड डेस्क बनाई गई थी। बीते दिनों डिपो के अधिकारियों ने इसे खत्म कर दिया था। कोरोना के फिर से बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड डेस्क स्थापित कर दी गई है।