फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अलग फीडर से भी नहीं मिल पाएगी उद्योगों को निर्बाध बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली विभाग द्वारा शहर के औद्योगिक क्षेत्र के लिए अलग से बनाए जा रहे फीडर से भी आधे से ज्यादा इकाइयों को निर्बाध बिजली नहीं मिलेगी। इसकी वजह यह है कि विद्युत महकमे ने केवल मुख्य मार्ग की मेन लाइन का ही प्रस्ताव बनाकर इस पर काम शुरू कर दिया है। उद्यमियों का कहना है कि इस फीडर के बनने से भी काफी इकाइयों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है।
उल्लेखनीय है कि इन-दिनों शहर के औद्योगिक क्षेत्र को प्रगतिपुरम सबस्टेशन से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इस बिजलीघर से कई कॉलोनियां जुड़ी हैं। इस कारण आए-दिन फॉल्ट के चलते औद्योगिक क्षेत्र को निर्बाध बिजली नहीं मिल रही। इसको ध्यान में रखते हुए बिजली महकमे ने करीब 21 लाख रुपये की लागत का एस्टीमेट तैयार कराया है। इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है और काम भी शुरू हो गया है, लेकिन इसके बाद भी काफी इकाइयों को निर्बाध बिजली नहीं मिलेगी। इसकी मुख्य वजह यह है कि औद्योगिक क्षेत्र में अन्य छह मार्ग भी हैं। इन पर भी इकाइयां हैं। यहां से अलग फीडर की लाइन नहीं गुजरेगी। केवल मुख्य मार्ग से ही अलग फीडर की लाइन होकर जाएगी। संवाद
विज्ञापन

बिजली विभाग ने अलग फीडर बनाने का काम शुरू कर दिया है। विभाग ने मुख्य मार्ग को ध्यान में रखते हुए ही एस्टीमेट बनाया है। औद्योगिक क्षेत्र के अन्य मार्गों के लिए इस फीडर से आपूर्ति की व्यवस्था नहीं की। इस कारण काफी इकाइयों को इस फीडर से आपूर्ति नहीं मिलेगी। विभाग को इसमें सुधार करना चाहिए।
-देवेंद्र मोहता, उद्यमी
काफी कोशिश के बाद औद्योगिक इकाइयों के लिए अलग से फीडर बनाने की शुरुआत की गई है। मुख्य मार्ग पर जो इकाइयां है, उनको ही इस फीडर से आपूर्ति मिल सकेगी। औद्योगिक क्षेत्र के अंदर बनीं इकाइयों पर इस फीडर से बिजली आपूर्ति नहीं होगी। इससे औद्योगिक क्षेत्र में बिजली संकट बना रहेगा।
विज्ञापन

-अमित खेतान, उद्यमी
औद्योगिक क्षेत्र के फीडर का एस्टीमेट मेरे आने से पहले बना है। इस संबंध में संबंधित अधिशासी अभियंता से जानकारी ली जाएगी। उद्यमियों को जो समस्या आ रही है, उसे दूर करने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि उद्योगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सके।
-जगतराम, अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें