फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिला चिकित्सालय में नौ घंटे तक गुल रही बिजली

विज्ञापन
हाथरस : बागला जिला अस्पताल में मरीजों की लगी लाइन। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में बने स्वतंत्र फीडर की केबल में खराबी आने की वजह से बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे से बिजली गुल रही। दोपहर तीन बजे बिजली आपूर्ति चालू हुई। तब तक अस्पताल में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड आदि कार्य बाधित रहे। इससे मरीजों को काफी परेशानी हुई। अस्पताल का जनरेटर भी ज्यादा समय नहीं चल सका।
उल्लेखनीय है कि जिला चिकित्सालय अति आवश्यक सेवाओं में शामिल है। इसके लिए बिजली विभाग की ओर से स्वतंत्र फीडर बनाया गया है। बृहस्पतिवार की सुबह खंभे से बिजलीघर के लिए जाने वाली अंडर ग्राउंड केबल में खराबी आ गई। इस कारण रात से दोपहर तक बिजली गुल रही। बिजली न होने के चलते स्वास्थ्य सेवाएं काफी प्रभावित रही। जिला चिकित्सालय आए मरीज बिजली विभाग को कोसते हुए नजर आए। बता दें कि, बुधवार को भी बिजली गुल होने की वजह से कामकाज प्रभावित हुआ था।
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में एक्स-रे कराने के लिए आए थे। सुबह से बिजली नहीं होने की बात कही गई है। बिजली न होने के कारण एक्स-रे नहीं हो सका है। बैरंग लौटकर जाना पड़ रहा है। - रमेश चंद्र
- जिला चिकित्सालय जैसी जगह पर बिजली विभाग के अधिकारियों को आपूर्ति पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आज बिजली न होने के कारण अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा है। - शशि गौतम
- जिला अस्पताल में बिजली न होने के कारण एक्स-रे मशीन नहीं चल रही है। इस कारण एक्स-रे नहीं हुआ है। बिजली विभाग लोगों की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय खानापूर्ति कर रहा है। - चंद्रदेव
विज्ञापन

- सार्वजनिक स्थल पर बिजली व्यवस्था सही नहीं चल रही है। इसका सीधा प्रमाण है कि विभागीय अधिकारी काम में लापरवाही बरत रहे हैं। सुबह से आए हैं। बिजली न होने के कारण लौटना पड़ रहा है। - राजू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें