फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हर हाल में सकुशल संपन्न कराएं विधानसभा चुनाव

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अफसरों के साथ बैठक करते एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने रविवार को सादाबाद, सहपऊ और मुरसान के पुलिस प्रशासन, नगर पंचायत, खंड विकास के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सभी अधिकारियों को आचार संहिता का कड़ाई के साथ पालन कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में एसडीएम ने कहा कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन और निर्देशों के मुताबिक आचार संहिता का अक्षरश: पालन कराएं। सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण कर सुनिश्चित करें कि कहीं आचार संहिता का उल्लंघन तो नहीं हो रहा है। बिना पूर्व अनुमति के कोई रैली, पद यात्रा या कोई रोड शो तो आयोजित नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा सादाबाद, सहपऊ, मुरसान आदि के थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र के ऐसे लोगों को चिन्हित करें जिनसे चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका हो, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए। आपराधिक प्रवृति के लोगों पर भी नजर बनाए रखें।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव हर हाल में शांति पूर्वक सकुशल संपन्न कराए जाएं। हर क्षेत्र में मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाए। बैठक में जिला विकास अधिकारी अवधेश यादव, बीडीओ अशोक कुमार, सहपऊ और सादाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, ईओ सादाबाद, सहपऊ, मुरसान के अलावा एडीओ पंचायत देवेंद्र गौतम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें