संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर तहसील के स्कलू-कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने योग किया। योग के माध्यम से सभी ने लोगों को निरोग रहने का संदेश दिया। विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने आवास पर भाजपाइयों के साथ योग किया। इसमें योगाचार्य डॉ. सदानंद जोशी ने योग कराया।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुशीला चौहान, हसायन ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र पाल सिंह, क्षेत्रीय सह संयोजक वृद्ध प्रकोष्ठ देवकांत कौशिक, विपिन वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष मीरा माहेश्वरी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आरती त्रिवेदी, कमलेश शर्मा, जिला मंत्री सुशीला चौहान, मंडल अध्यक्ष हसायन दीपक उपाध्याय, मंडल प्रभारी जयपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा रामप्रताप, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव प्रताप, सभासद नितिन पुंडीर, मुकुल गुप्ता, युवा नेता लोकेश प्रधान, बबलू सिसोदिया, विष्णु वार्ष्णेय, मुकुल गुप्ता आदि थे।
नगर के एमआई इंटर कॉलेज में संजीव कुमार, प्रधानाचार्य मेजर शकील अहमद, सीपी सिंह, इंद्रपाल सिंह, किशोरी लाल, अबरार हुसैन, डॉ अकरम खान, कमरुद्दीन, शहेनूर, जागीर हाशमी, शकील अहमद द्वितीय ने योग किया। गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना ने अपने घर पर योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
आरएसएस ने नगर के जवाहर पार्क में योग किया। यहां नगर संघ चालक प्रवीन वार्ष्णेय, निशांत पाराशर, मनीष कुमार, प्रदीप गर्ग, विनोद गुप्ता, महीपाल सिंह, नीरज वैश्य, अखिल वार्ष्णेय, राज वार्ष्णेय, गजेंद्र चक, आदित्य गोला, सौरभ वार्ष्णेय, रजनीकांत माहेश्वरी, अभिषेक, शुभम, पीयूष, केशव वार्ष्णेय आदि थे। तहसील परिसर में एसडीएम अंकुर वर्मा, तहसीलदार सुशील कुमार एवं अन्य कर्मियों ने योग किया।