फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पत्नी को जलाने की कोशिश के आरोपी पति को भेजा जेल

विज्ञापन
हाथरस : दहेज की खातिर पत्नी पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने का आरोपी सोहेल पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पत्नी को पीटने और उस पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने की कोशिश करने के आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
नगर के मोहल्ला मटकोटा निवासी सोहेल की शादी मोहल्ला मटकोटा निवासी शाहिला से आठ माह पूर्व हुई थी। शाहिला का आरोप है कि सोहेल पहले से शादीशुदा था। उसने गैरधर्म की महिला से शादी रचाई थी। कुछ दिन से सोहेल दहेज में 10 लाख रुपये और चारपहिया वाहन की मांग को लेकर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को उसने शाहिला से मारपीट की और उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर उसे जलाने की कोशिश की थी। शाहिला के शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए और उसे बचाया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की कोशिश के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने सोहेल को जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें