फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शादी की वीडियो में चोरों को तलाश रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पिछले दिनों अलीगढ़ रोड स्थित गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान हुई चोरी के मामले को अब पुलिस खंगाल रही है। पुलिस शादी में बनी वीडियो को देखकर चोर का पता लगाने में जुटी है, क्योंकि गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे चोरी वाली घटना की रात को बंद पड़े थे।
उल्लेखनीय है कि साकेत कॉलोनी निवासी हरीशंकर पाठक की बेटी की रविवार को शादी अलीगढ़ रोड स्थित पचौरी गार्डन गेस्ट हाउस में थी। रात को जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच चोर उस कमरे में घुस गए, जहां पर पाठक का नकदी, आभूषण आदि का बैग रखा हुआ था और लेकर पार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर जब पुलिस गेस्ट हाउस पहुंची तो पता चला कि उसमें लगे सीसीटीवी कैमरे तो बंद पड़े थे। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अब पुलिस फोटोग्राफर द्वारा बनाई की वीडियो को देख रही है, ताकि बैग ले जाने वाले चोर का पता चल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें