फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आज से कॉलेजों में जाएंगी स्वास्थ्य विभाग की टीमें, विद्यार्थियों को लगाएंगी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सोमवार से जिले में किशोरों को टीकाकरण अभियान तो शुरू हो गया लेकिन इसकी गति काफी धीमी रही। इसी को मद्देनजर रखते हुए अब यह तय किया गया है कि निर्धारित केंद्रों के अलावा अब कॉलेजों में टीमें जाएंगी और वहां 15-18 वर्ष तक की आयु वर्ग के विद्यार्थियों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा।
इसे लेकर डीएम ने सभी एसडीएम, एमओआईसी व डीआईओएस के साथ बैठक की और इसे लेकर निर्देश दिए। पहले दिन पूरे जिले में महज 275 किशोर व किशोरियों ने टीका लगवाया। ऐसे में इस आयु वर्ग में टीकाकरण की रफ्तार तेज करने के लिए जिलाधिकारी रमेश रंजन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, सभी एसडीएम व डीआईओएस के साथ बैठक की।
विज्ञापन

जिसमें पहले दिन कम टीकाकरण को लेकर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि मंगलवार से स्वास्थ्य विभाग की टीमें कॉलेजों में जाकर 10वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के 15 से 18 वर्ष आयु वाले विद्यार्थियों को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए टीका लगाएं।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ विजेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार से कॉलेजों जाकर चार टीमें चार-चार इंटर कॉलेजों में जाकर टीकाकरण करेंगी। मंगलवार को शहर के अक्रूर इंटर कॉलेज, बागला इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर कॉलेज और सेकसरिया इंटर कॉलेज में टीम जाकर टीकाकरण करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें