फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कोरोना से जंग जीतकर बीमारी से जिंदगी की जंग हार गए किराना कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

गत 25 जुलाई को कोरोना संक्रमित पाए गए सादाबाद के 63 वर्षीय जनरल स्टोर कारोबारी ने 31 जुलाई को कोरोना संक्रमण से तो जंग जीत ली, लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गए। निमोनिया और किडनी की बीमारी से लड़ते लड़ते मंगलवार को उनका निधन हो गया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। शव को सादाबाद लाकर अंतिम संस्कार किया गया।
गौरतलब हो कि सादाबाद के विनोवा नगर गली नंबर तीन निवासी एक जनरल स्टोर कारोबारी पिछले महीने किडनी डायलसिस कराने के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल में गए हुए थे। वहां उनकी कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई और नमूना एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा को भेजा गया, जिसमें वह कोरोना संक्रमित पाए गए। उपचार के लिए उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में ही शिफ्ट कर दिया गया था और वहीं उनका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के बेटे गौरव ने बताया कि उसके पिता एसएन मेडिकल कॉलेज में 25 जुलाई से भर्ती थे। इसी दिन उनकी कोरोना संक्रमित सस्पेक्टेड रिपोर्ट आई थी। यहां उनका उपचार चल रहा था। 31 जुलाई को कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। मंगलवार को वह एसएन मेडिकल कॉलेज से किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट होने थे, लेकिन मंगलवार की सुबह ही करीब पौने दस बजे अचानक उनकी तबियत फिर से खराब हो गई और उनका निधन हो गया। उन्हें निमोनिया की शिकायत थी और उनका किडनी का भी उपचार चल रहा था। उनके निधन से परिजनों में शोक व्याप्त था। गमगीन माहौल में सादाबाद में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें