फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतें होंगी पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कृत किया जाएगा। सीडीओ आरबी भास्कर ने सभी बीडीओ और एडीओ पंचायत को निर्देश जारी किए हैं कि सभी ग्राम प्रधानों के जरिये इस पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन कराए जाएं। शासन स्तर से इस संबंध में प्रारूप निर्धारित कर दिया गया है।
शासन स्तर से मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना शुरू की गई है। इसके तहत जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसे लेकर शासन स्तर से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। शासन ने इस पुरस्कार के मानकों का भी निर्धारण किया है। सीडीओ आरबी भास्कर ने सभी एडीओ पंचायत व बीडीओ को निर्देश दि
विज्ञापन
विज्ञापन

ए हैं कि अपने अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को इस योजना के बारे में पूर्ण जानकारी दी जाए। इसके तहत आवेदन के इच्छुक ग्राम प्रधानों को हरसंभव मदद की जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा संख्या में आवेदन हो सके। उन्होंने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें