न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भारत सरकार की टीम विकास खंड सासनी के आधा दर्जन गांवों में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2021 के तहत हुए कार्यों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने यहां गांव बिजाहरी, चंदैया, ममौता, नगला लोका, विघैपुर सहित अन्य गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की। स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) के तहत हुए कार्यों का सत्यापन किया।
भारत सरकार द्वारा नामित संस्था द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2021 का प्रत्यक्ष अवलोकन जिले के 26 गांवों में किया जा रहा है। इस क्रम में शनिवार को टीम ने ब्लॉक सासनी के आधा दर्जन गांवों में भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। टीम ने गांव में सार्वजनिक स्थलों की सफाई की स्थिति जानी।
सार्वजनिक स्थलों पर शौचालय की उपलब्धता एवं उनकी सफाई की स्थिति जानी। गांव में खाद के गड्ढे और सोख पिट भी देखे। ग्राम प्रधान, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सहायक और पंचायत सचिव से बातचीत की। सामुदायिक शौचालय, घरों का आकस्मिक सत्यापन भी किया। इस दौरान जेपी शर्मा, योगेश सारस्वत, अनिल कौशिक, मनीष, गुड्डू कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद