फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अप्रैल से रोडवेज बसों में कर सकेंगे ऑनलाइन भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब यात्रियों को अप्रैल माह से रोडवेज बसों में ऑनलाइन किराया का भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। परिवहन निगम बसों में आधुनिक प्रणाली की सर्विस देने की पहल शुरू कर दी है। नई ईटीएम मशीन हाथरस डिपो में अप्रैल के अंत तक आएंगी। कुछ जिलों में पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत भी हो गई है। परिचालक पेटीएम, गूगल पे, क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड समेत अन्य यूपीआई मोड से किराया ले सकेंगे।
विज्ञापन

हाथरस डिपो में बीते साल में ही नई ईटीएम मशीन आई है। इस कारण हाथरस डिपो में वर्तमान में 84 ईटीएम है। बसों के हिसाब से ये पर्याप्त है। डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। अन्य जगह पर ईटीएम मशीन की कमी हो गई है। इस कारण मैनुअल टिकट प्रणाली पर कार्य हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें