हाथरस : राशन की दुकान पर पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन का वितरण करते भाजपा नेता तपन जौहर।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत तहसील क्षेत्र में अन्न महोत्सव मनाया गया। तहसील क्षेत्र की सभी राशन की दुकानों पर निशुल्क राशन के बैग और राशन सामग्री वितरित की गई। इसी दौरान टेलीविजन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव भाषण भी सुना गया।
भाजपा आजीवन सहयोग निधि विभाग के जिला संयोजक तपन जौहर ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मोहल्ला चामड़ वाला स्थित राशन की दुकान पर अंत्योदय कार्डधारकों को नि: शुल्क राशन एवं थैले वितरण किया गया और योजनाओं की जानकारी दी गई।
मोहल्ला कन्या जूनियर हाईस्कूल में राशन डीलर विशन कुमार ने भी कार्ड धारकों को बैग में निशुल्क राशन वितरण किया। इस मौके पर भाजपा नेता अनिल पाराशर, सभासद जितेंद्र गौतम मौजूद रहे। गांव कजरौठी में ग्राम प्रधान महाराज सिंह ने राशन डीलर के अलावा भाजपा नेता सुनील गौतम, अनिल पाराशर, प्रभात पचौरी के साथ कार्ड धारकों को राशन का वितरण किया।