न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में शुक्रवार को कोरोना के चार संक्रमित और मिले हैं। वहीं कोरोना के चार मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इन सभी को डिस्चार्ज किया गया है। कोरोना संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़ती जा रही है।
अब शहर के मोहल्ला विद्यापति नगर निवासी एक बहन-भाई कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं गुडिहाई बाजार चौबे वाली गली और आवास विकास कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति भी कोरना पॉजिटिव मिला है। इधर, चार लोग कोरोना से स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी हुए हैं। 43 वर्षीय पुरुष निवासी बसंत बाग हाथरस मथुरा के केडी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किए गए हैं।
30 वर्षीय युवक नौरंगाबाद पश्चिमी सिकंदराराऊ अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज किए गए हैं। 16 वर्षीय बालिका निवासी चैतन्य धाम हाथरस पुष्पांजलि अस्पताल आगरा से डिस्चार्ज की गई और 44 वर्षीय पुरुष निवासी चैतन्य धाम हाथरस पुष्पांजलि अस्पताल आगरा से डिस्चार्ज किया गया है।