फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: 19 फर्जी शिक्षकों के वेतन से होगी रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एसआईटी की जांच में फर्जी और टेंपर्ड पाए गए 19 शिक्षकों से अब वेतन की रिकवरी होगी। इसे लेकर बीएसए ने 19 शिक्षक-शिक्षिकाओं से रिकवरी किए जाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। 30 जून को आयोजित वीसी में शासन ने ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश हैं।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के बीएड सत्र 2004-05 के परिणामों में फर्जी प्रमाण पत्र धारी एवं कूटरचित प्रमाण पत्रों से बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी प्राप्त करने वाले जिले में 19 शिक्षक-शिक्षिका मिले थे, जिनके खिलाफ पूर्व में सेवा समाप्ति व एफआईआर की कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन

अब शासन के निर्देश ऐसे शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा लिए गए वेतन की भी रिकवरी किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसे लेकर वीसी में भी शासन ने बीएसए को निर्देश दिए थे। बीएसए ने 19 शिक्षक-शिक्षिकाओं की सूची जारी कर इनसे वेतन की रिकवरी किए जाने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन

इनसे होगी रिकवरी
शिक्षक का नाम स्कूल का नाम विकास खंड
हेम सिंह प्राथमिक विद्यालय किंदौली सासनी
सतीश कुमार शर्म प्राथमिक विद्यालय कुम्हरई सादाबाद
कृष्णकांत शर्मा प्राथमिक विद्यालय बिसाना मुरसान
कैलाशचंद्र उच्च प्राथमिक विद्यालय वेदई सादाबाद
आलोक कुमार सिंह प्राथमिक विद्यालय नगला मेवा सहपऊ
राजेश कुमार चतुर्वेदी उच्च प्राथमिक विद्यालय उदयभान मुरसान
प्रवीण कुमार वर्मा प्राथमिक विद्यालय नगला मेवा सहपऊ
सर्वेश कुमार चतुर्वेदी प्राथमिक विद्यालय टिकारी सासनी
राजेश कुमार प्राथमिक विद्यालय बहरदोई सहपऊ
विनय कुमार सिंह प्राथमिक विद्यालय आरती सहपऊ
रानू कुमार प्राथमिक विद्यालय खेरिया सहपऊ
संजीव कुमार उपाध्याय प्राथमिक विद्यालय शहजादपुर हाथरस
फिरदौस जहां प्राथमिक विद्यालय बकायन हसायन
राम सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला मियां हसायन
रमाशंकर कटारा प्राथमिक विद्यालय नगला बिहारी मुरसान
आशारानी उच्च प्राथमिक विद्यालय वेदई सादाबाद
नगमा हसन प्राथमिक विद्यालय परसारा हाथरस
बाबू जी प्राथमिक विद्यालय गढ़ी गिरधरा हाथरस
शशि सिंह प्राथमिक विद्यालय जसराना सासनी
फर्जी तरीके से नियुक्ति पाने वालों में सासनी ब्लॉक प्रमुख के पति भी हैं। इन सभी के द्वारा लिए गए वेतन की रिकवरी कराई जाएगी। इसे लेकर कार्रवाई किए जाने के लिए संबंधित विकास खंडों के एबीएसए को निर्देश दिए गए हैं।
-मनोज कुमार मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें