पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा के लिए तैयार होता हेलीपैड। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज जीटी रोड स्थित नगरपालिका कीड़ा स्थल में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा स्थल पर ही हेलीपैड तैयार किया गया है। यहां वे सपा प्रत्याशी डॉ. ललित बघेल के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
सभा के लिए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता क्षेत्र में तेजी के साथ जनसंपर्क में लगे हुए हैं। बता दें कि इस कीड़ा स्थल में अखिलेश यादव की यह तीसरी जनसभा होगी। इससे पहले वे 2012 और 2017 में यहां जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। अखिलेश यादव हेलीकॉप्टर से दोपहर 11:50 बजे सभा स्थल पर पहुंचे।