फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी में शामिल

विज्ञापन
हाथरस : बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का आजाद समाज पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते नेता। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी बनी सिंह जाटव बसपा छोड़कर भीम आर्मी में शामिल हो गए। आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता बंटी भैया की पहल पर मेरठ में आयोजित आजाद समाज पार्टी बहुजन भाईचारा बनाओ सम्मेलन में हाथरस के बसपा के नेता बनी सिंह जाटव आजाद समाज पार्टी में शामिल हो गए।
विज्ञापन

पार्टी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद की उपस्थिति में प्रदेशाध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने उन्हें आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सागर आजाद समाज पार्टी के नेता बंटी भैया, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुषमा सिंह, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया, जिला प्रभारी धर्म प्रकाश पूनिया आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें