हाथरस: वारदाने के गोदाम में आग लगने के बाद जला सामान।
- फोटो : SADABAD
वारदाने के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
गढ़ी गुमानी में आग से आधा दर्जन मवेशी झुलसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद (हाथरस)। कस्बे के जैतई रोड स्थित एक बोरी वारदाने के गोदाम में शनिवार की शाम करीब सवा पांच बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से गोदाम मे रखे लाखों रूपए के बोरा जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने गोदाम में लगी भयंकर आग को बुझाया लेकन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
जैतई रोड पर निरंजन बाजार निवासी मनीष सिंघल पुत्र रामचरन का वारदाने का गोदाम है। गोदाम के बाहर करीब पांच फीट ऊंची बाउण्ड्री है। मनीष के मुताबिक शनिवार की दोपहर को वारदाना आया था जिसे बाउण्ड्री में रखवा दिया था। शाम करीब सवा पांच बजे उसे ग्रामीणों से सूचना मिली कि उसके गोदाम में आग लग गई है।
मनीष ने बताया कि उसका करीब डेढ लाख रुपये का बोरी वारदाना जलकर खाक हो गया है। इससे पहले भी 20 दिसंबर को आगरा रोड स्थित मण्डी समिति के सामने विशन कुमार के गोदाम में भी अज्ञात कारणों से आग लग गई थी जिसमे करीब आठ लाख रूपए का वारदाना जलकर खाक हो गया था। वहीं दूसरी ओर थाना क्षेत्र के गांव गढी गुमानी में शुक्रवार की रात्रि करीब 11 बजे गुड्डी पत्नी सुरेश के पशुओं के घेर के छप्पर में आग लग गई जिसमें उसके 6 मवेशी झुलस गए।