फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दिल्ली जा रही बस में लगी आग, सवारियों ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
हाथरस ः सिकंदराराऊ में जलती फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही रोडवेज की बस। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन

फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही बेवर डिपो की बस में मंगलवार की रात रेलवे फाटक के समीप आग लग गई। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। सवारियों ने जैसे-तैसे दरवाजे व खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक यात्रियों का सारा सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


यात्रियों ने बताया कि बेवर डिपो की यूपी 84 टी 5260 नंबर बस फर्रुखाबाद से दिल्ली को जा रही थी। सिकंदराराऊ रेलवे क्रॉसिंग के निकट पहुंचते ही बस के इंजन से धुआं निकलने लगा। जब तक चालक व परिचालक कुछ समझ पाते अचानक आग ने रौद्र रूप धारण लिया।

स्थानीय लोगों की सहायता से सवारियों को बस की खिड़की व दरवाजों से सुरक्षित निकाला। आग की तेज लपटों के कारण सामान बाहर नहीं निकाले जा सके। कोतवाली पुलिस कर्मियों ने सवारियों को ढाढ़स बंधाया। बस में सवार पिंटू, योगेश, मनोज, हरि किशोर, राजेंद्र, मोहन, राजवीर, हरि किशोर, गोपाल व सुबोध ने बताया कि बस में 25 सवारियों थीं। जिस समय आग लगी उस समय अधिकतर लोग सो रहे थे।
विज्ञापन


चालक-परिचालक की तेज आवाज व धुएं से लोगों की आंख खुली। बस में कम लोग थे इसलिए सभी जल्दी से बाहर निकल गए, अगर ज्यादा सवारियां होती तो इतनी जल्दी सभी नहीं निकल पाते। यात्रियों का कहना है कि हादसे में सारा सामान तो जल गया लेकिन गनीमत रही कि कोई जान का नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें